Breaking News

जिला अमृतसर की 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, रमदास तथा 1 नगर पंचायत रईया के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

कुल 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज, वोटों की गिनती 29 मई को

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह।

अमृतसर, 26 मई : जिला अमृतसर की 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास तथा 1 नगर पंचायत रईया के आम चुनाव आज मजीठा की छुटपुट घटनाओं को छोड़कर  पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। भीषण गर्मी के बावजूद इन नगर कौंसिलों और नगर पंचायत के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जिला अमृतसर अधीन 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास तथा नगर पंचायत रईया में आज सुबह 8:00 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 5:00 बजे तक बिना किसी बाधा के जारी रही। इस दौरान इन 3 नगर कौंसिलों और एक नगर पंचायत में कुल मतदान प्रतिशत 63.5 प्रतिशत दर्ज किया गया। नगर कौंसिल एवं नगर पंचायतवार मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर कौंसिल जंडियाला गुरु में कुल 57.08 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा नगर कौंसिल मजीठा में 62 प्रतिशत तथा नगर कौंसिल रमदास में 77.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत रईया में कुल 53.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि मतपेटियों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के तहत रखा जाएगा तथा 29 मई 2026 को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मतदाता अपनी पहचान के लिए ईपिक (EPIC) कार्ड के अलावा 15 अन्य दस्तावेजों का भी कर सकेंगे उपयोग : जिला चुनाव अधिकारी

अमृतसर, 25 मई : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *