Breaking News

सिविल सर्जन द्वारा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण; हीट स्ट्रोक एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का लिया जायजा

अमृतसर, 26 मई : सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज द्वारा सिविल अस्पताल अमृतसर का औचक निरीक्षण कर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों तथा चल रहे गर्मी के मौसम के दौरान हीट वेव एवं हीट स्ट्रोक संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) तथा शवगृह का विस्तृत निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य सहायक कर्मचारियों से बातचीत कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, आपातकालीन उपकरणों, ऑक्सीजन सप्लाई तथा ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा की।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक तथा गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। सिविल सर्जन द्वारा शीतलन प्रबंधों, ओ.आर.एस. पैकेटों, आवश्यक आपातकालीन दवाइयों, आइस पैक, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा हीट स्ट्रोक मरीजों के त्वरित उपचार हेतु कार्यशील कूलिंग उपकरणों की जांच की गई। उन्होंने निर्देश जारी किए कि समस्त आपातकालीन स्टाफ पूरी तरह सतर्क रहे तथा गर्मी से संबंधित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। स्टाफ को उचित ट्रायेज प्रणाली बनाए रखने, गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाने तथा लोगों को तेज गर्मी के दौरान बचाव संबंधी जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए। ट्रॉमा आईसीयू एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के कार्यों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई ताकि दुर्घटनाग्रस्त एवं आपातकालीन मरीजों को बिना किसी बाधा के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शवगृह के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड रखरखाव तथा शव संरक्षण सुविधाओं के सुचारु संचालन की भी जांच की गई सिविल सर्जन ने जोर देकर कहा कि मरीजों की देखभाल, आपातकालीन तैयारियां तथा जन सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम के दौरान उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं तथा हर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  ने 6 अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई

अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी  (ए.डी.ए.) के  जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *