
अमृतसर, 27 मई :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में 15 जून 2026 से करवाई जा रही मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के संबंध में जिला अमृतसर के जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिले के 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिले में 55 अतिरिक्त सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी, 2 सुपरवाइजर, 5 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा 2134 बी.एल.ओ. नियुक्त किए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी जारी कार्यक्रम के अनुसार बी.एल.ओ. 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां 30 अगस्त 2026 तक प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निपटारा 28 सितंबर 2026 तक करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए 1 अक्टूबर 2026 को योग्यता तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि एस.आई.आर. के अंतर्गत पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. के लिए 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News