Breaking News

मजीठा थाना हमला मामले में पुलिस का  बड़ा एक्शन:  पुलिस ने गठित कीं 12 विशेष टीमें

अमृतसर,1 जून: मजीठा थाना हमले मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं और मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।जानकारी के अनुसार गत दिवस  शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थक मजीठा थाने पहुंचे थे। इस दौरान थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति को जबरन छुड़वा लिया। घटना के बाद  पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई।

एफआईआर के आधार पर आरोपियों की पहचान जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी उद्देश्य से 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जल्द गिरफ्तारी का पुलिस का दावा

पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अगली बड़ी कार्रवाई करती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज में विश्व जैव विविधता दिवस का आयोजन

अमृतसर, 29 मई :डी.ए.वी. कॉलेज अमृतसर के वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), जैव प्रौद्योगिकी (बायो टेक्नोलॉजी) और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *