Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियां बनवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन : कहा, विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे

विधायक डॉ अजय गुप्ता विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए।

अमृतसर, 4 जून(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 59 के क्षेत्र गली लोहारा और इसके आसपास की गलियां इंटरलॉक टाइलो और कंक्रीट से बनवाने  के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब प्रोजेक्ट के तहत करोड़ो रुपयो के विकास कार्य को पहले से ही मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब फेस 3 प्रोजेक्ट के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ के विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में लोगों मूलभूत  सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा

विधायक डॉ अजय गुप्ता विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना हमें और अच्छा काम करने के लिए मोटिवेट करता है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों और समूह पंचायतों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर गलियों के निर्माण का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का लाभ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के कार्ड बनवाने के लिए लगातार कैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन के तहत भी कैंप आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब सरकार की ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ शुरू होने जा रही

विधायक डॉ अजय गुप्ता विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ शुरू होने जा रही है, जिससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर घर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने दो आधुनिक टॉयलेट सैट जनता को किए समर्पित: सड़के और गालियां बनवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

विधायक अजय गुप्ता विकास कार्यों के उद्घाटन करते हुए। अमृतसर, 28 मई : केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *