Breaking News

गुरु नानक देव अस्पताल की सरकारी डॉक्टर मिसेज इंडिया के टॉप-10 में: सर्जरी के साथ कैट वॉक

अमृतसर,11 जून :एक तरफ ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की जिम्मेदारी और लंबी ड्यूटी निभाने वाली, गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर शिवांशी ने मैसेज इंडिया के टॉप 10 में पहुंचने का मुकाम हासिल किया है। सर्जरी के साथ कैटवॉक रैंप, कैमरे और मिसेज इंडिया का मंच  ने डॉ शिवांशी इन दोनों दुनियाओं के बीच ऐसा संतुलन बनाया कि आज वह हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

सर्जन बनने का सपना पूरा करने के बाद अब उन्होंने ‘मिसेज इंडिया’ के टॉप-10 में जगह बनाकर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई सपना अधूरा नहीं रहता । डॉ. शिवांशी के लिए ‘मिसेज इंडिया’ के टॉप-10 फाइनलिस्ट में जगह बनाना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा,यह मुकाम कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की बदौलत मिला है। यदि किसी महिला में कुछ हासिल करने का जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो वह हर चुनौती को पार कर अपने सपनों को साकार कर सकती है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्रम कानूनों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई; निर्माण श्रमिकों के लिए 4.83 करोड़ रुपये के कल्याणकारी लाभों की सिफारिश

जसनदीप सिंह कंग। अमृतसर, 10 जून : श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण की रक्षा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *