
अमृतसर,11 जून :पंजाब में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। अमृतसर में साय :5:30 बजे से तेज आंधी के बाद पूरी तरह से अंधेरा छा गया और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते आज (11 जून) से पूरे पंजाब में प्री-मानसून की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अमृतसर,पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), कपूरथला, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब समेत 10 जिलों में ओले गिरने की आशंका जताई है।
अमृतसर में तेज हवाओं की वजह से शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। तूफान की तेजी की वजह से कई जगहों पर बिजली के तार और खंभों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं, जिससे कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News