Breaking News

गोली मारकर युवक की हत्या: हमलावरों ने 8 राउंड फायरिंग की

मृतक मनिंदर सिंह की फाइल फोटो।

अमृतसर, 13 जून : अमृतसर देहात के तरसिक्का क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किसान परिवार से संबंध रखने वाले मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ते में उसे घेरकर  हमलावरों ने 7-8 राउंड फायरिंग की। जिससे करीब 4 गोलियां उसकी पीठ पर लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और फिर नहीं उठा। गाली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उसे उठाकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया , लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी देते हुए गांव के लोग।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। साहिब सिंह मान ने बताया कि मनीन्द्र सिंह की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमलावर वारदात के बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जीपीएस नागरा ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है । हालांकि कुछ स्तर पर रंगदारी से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है, लेकिन परिवार के सदस्यों ने इस संभावना से साफ इन्कार किया है। उनका कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की रंगदारी की मांग नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले युवकों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:  सीपी बोले- नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

अमृतसर,12 जून:पजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर में नशा तस्करों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *