Breaking News

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब सीएम की सफाई: बोले- मैं उस वीडियो में नहीं हूं

मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर, 16 जून :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री अकाल तख्त के फैसले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले दिन  श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से एक वीडियो के संबंध में मेरे खिलाफ कुछ हुक्मनामे जारी किए गए हैं। यह वीडियो भगवंत मान का है। यह वीडियो एआई  से नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब मुझे श्री अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी मैंने स्पष्ट कहा था कि उस वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का कद-काठी और शारीरिक बनावट मुझसे मेल नहीं खाती। मेरा शरीर उस तरह का नहीं है।

सीएम ने कहा कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान तो खुलेआम अकाली दल के प्रचारक बने हुए हैं। बस अब अपने जत्थेदार साहिब से यह आदेश जारी करवाना बाकी है कि वोट सुखबीर बादल को ही डालें, नहीं तो पंथ खतरे में है…किसी भी समय ऐसा फैसला भी लिया जा सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पार्षद जरनैल सिंह ढोट AAP के अमृतसर लोकसभा इंचार्ज नियुक्त

पार्षद जरनैल सिंह ढोट। अमृतसर,15 जून : पार्षद जरनैल सिंह ढोट को आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *