Breaking News

नगर निगम सारागढ़ी पार्किंग का कर रहा संचालन : प्रतिदिन लगभग 700 गाड़ियां हो रही पार्क

अमृतसर, 24 जुलाई (राजन):पुड्डा दोबारा सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग पर 22 जुलाई को कब्जा ले लेने के बाद इस पार्किंग का नगर निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। फिलहाल केसरी बाग पार्किंग में गाड़ियां पार्क नहीं की जा रही है। वहां से पहले से पार्क हुई गाड़ियां बाहर निकली जा रही है। सारागढ़ी पार्किंग में प्रतिदिन लगभग 700 गाड़ियां पार्क हो रही है। सारागढ़ी पार्किंग में निगम द्वारा अभी तक पूरे पूरे इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिसमें सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सेट, वाई-फाई कनेक्शन, पार्किंग में एयर कंडीशनर ऑफिस, टिकट जारी करने के लिए ऑटोमेटिक मशीने और अन्य प्रबंध भी अभी तक अधूरे हैं। यही कारण है कि नगर निगम द्वारा केसरी बाग पार्किंग शुरू नहीं की जा रही है।

सारागढ़ी पार्किंग से निगम ने दो दिन में 93 हजार रुपए किए एकत्रित

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियो द्वारा कार पार्किंग के लिए  फिलहाल प्रतिकार 30 रुपए वसूल किए जा रहे हैं। निगम ने 2 दिन में इस पार्किंग स्टैंड से लगभग 93 हजार रुपए एकत्रित किए जा चुके हैं। निगम अधिकारी ने बताया कि पार्किंग स्टैंड में जो भी कमी आ रही है, उसे पूरा किया जा रहा है।

पार्किंग स्टैंड को लेकर हाईकोर्ट में है मामला

सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग के लिए पुड्डा द्वारा पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से 22 जुलाई को कब्जा तो ले लिया था।  किंतु अभी यह मामला माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच में विचाराधीन है। इस मामले को लेकर आज (24 जुलाई) कोर्ट में सुनवाई होनी थी। हाई कोर्ट में वकीलों की हड़ताल होने पर इस मामले पर आज सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 28 जुलाई को सुनवाई होगी ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुड्डा ने दरबार साहिब के पास सारागढ़ी और केसरी बाग पार्किंग कब्जे में लेकर नगर निगम को सौंपी: निगम पार्किंग का करेगा संचालन

अमृतसर,22 जुलाई (राजन):  पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुड्डा) के अधिकारियों ने, सिविल प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *