Breaking News

बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज पर डीएसपी सस्पेंड : सीएम मान के निर्देश पर कार्रवाई; पिटाई के कई वीडियो हुए थे वायरल

अमृतसर,24 जुलाई:पंजाब सरकार ने बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की है। इस घटना के बाद डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर की गई है। लोकसभा हलका संगरूर से सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ इस पूरे
मामले पर विस्तार से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह घटना 2 दिन पहले बरनाला के हंडियाया बाजार में हुई थी, जहां सफाई सेवकों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सफाई सेवकों की कथित तौर पर पिटाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

राजनीतिक दल दोषियों के खिलाफ कर रहे थे कार्रवाई की मांग

सफाई सेवक संगठन और विभिन्न राजनीतिक दल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। बरनाला में सफाई सेवक और नगर निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर थे। हंडियाया बाजार में प्रदर्शन
के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सफाई सेवकों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां भांजी, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए थे।

एससी आयोग कर चुका रिपोर्ट तलब

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग भी घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। चौतरफा दबाव और मुख्यमंत्री भगवंत मान के सीधे हस्तक्षेप के बाद आखिरकार डीएसपी सिटी पर निलंबन की गाज गिरी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर देहाती पुलिस ने 40 ड्रग्स तस्कर और गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 21 जुलाई: अमृतसर देहाती पुलिस ने बॉर्डर पार से चल रहे ड्रग और हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *