Breaking News

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से दिया इस्तीफा: राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

अमृतसर,24 जुलाई : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के पद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) से भी इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।

इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार रेल राज्य मंत्री के पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है।

वहीं रवनीत बिट्टू ने कहा कि मैंने पार्टी से पंजाब के लिए समय मांगा है। अब पंजाब में सरकार बनाने की जिम्मेदारी भाजपा की। 

बिट्टू बोले,अब मेरा टाइम पंजाब के लिए है

इस्तीफे को लेकर रवनीत बिट्टू ने कहा,मैंने 2-3 महीने पहले ही इस बारे में रिक्वेस्ट की थी । जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर आए थे, उस दिन भी मैंने ये बात कही। पिछले सेशन में भी मैं शामिल नहीं हुआ था। जिस दिन मेरी राज्यसभा की टर्म खत्म हुई, मैंने उसी दिन इस्तीफा दे दिया था। मैं कल फिर उनसे मिला था। अब मेरा टाइम पंजाब के लिए है। आज भी मैं कई जगहों पर गया था। अब मुझ पर पंजाब में सरकार बनाने की जिम्मेदारी है, मैं इसी काम पर लगा हूं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नए राशन कार्ड के लिए 22 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं : डिप्टी  कमिश्नर

मौजूदा राशन कार्डों में नए सदस्यों को शामिल करने के लिए भी आवेदन किए जाएंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *