
अमृतसर, 25 जुलाई (राजन) : बीजेपी अमृतसर शहरी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर द्वारा अधिकारिक रूप से भाजपा अमृतसर शहरी का अपना पदभार संभाल लिया। भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों व अन्य प्रदेश लीडरशिप सहित पूर्व जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने सलिल कपूर को विधिवत रूप से जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया तथा उनका मुँह मीठा करवा कर उन्हें उनके आगामी अच्छे कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। ताजपोशी के समरोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर को उनके समर्थक व कार्यकर्ता अपने कन्धों पर उठाकर कार्यालय के अंदर स्टेज तक लाए। उधर बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों तथा अन्य प्रादेशिक पदाधिकारियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने अपने साथियों सहित पुष्पगुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया।

केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यक्रम के दौरान सलिल कपूर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। ढिल्लों ने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना नए नेतृत्व की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। सलिल कपूर एक समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता से जिले में संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब की जनता भाजपा को पंजाब के भविष्य के रूप में पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। पंजाब में 2027 में बीजेपी सरकार बनना तय है।

सलिल कपूर ने पदभार संभालने के बाद प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरे उतरेंगे। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान-सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिले के हर बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ को और अधिक मजबूत किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, के.डी. भंडारी, बख्शी राम अरोड़ा, सूरज भारद्वाज, राजेश हनी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राकेश गिल, रीना जेटली, आनंद शर्मा, सुरेश महाजन, नरेश शर्मा, डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा. संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News