
अमृतसर, 31 जुलाई (राजन): दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में लगभग 7,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। इसके अलावा, आउट सोर्सेस पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों कॉन्ट्रैक्ट बेस पर करके मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।
डॉ. निज्जर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियनों से अपील करते हुए कहा कि वे जनहित तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग करें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News