Breaking News

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग।

अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में अमृतसर जिले के गांव बल्ल सचंदर के होनहार युवा खिलाड़ी लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने गांव, जिले, पंजाब और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

लवप्रीत सिंह ने 110+ किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 176 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम तथा कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक अपने नाम किया।

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग।

लवप्रीत सिंह अमृतसर जिले के गांव बल्ल सचंदर के निवासी हैं और एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता कृपाल सिंह और माता  सुखविंदर कौर ने उनकी खेल यात्रा में पूरा सहयोग दिया। लवप्रीत सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

लवप्रीत सिंह ने बचपन से ही कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए मेहनत की। उन्होंने छोटी उम्र में मंडी में सब्जी बेचने का कार्य भी किया, लेकिन अपनी मेहनत, जुनून और मजबूत इरादों के कारण आज उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

रजत पदक जीतने के बाद अमृतसर पहुंचने पर श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने लवप्रीत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और प्रशंसक भी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह ने लवप्रीत सिंह की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह अमृतसर जिले का गौरव हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है।

उन्होंने कहा कि लवप्रीत सिंह की मेहनत, संघर्ष और सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अपने इस होनहार खिलाड़ी पर गर्व है और उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और ऐसी उपलब्धियां राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी की मांग: केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर जल्द खुलवाए

अमृतसर,1 अगस्त:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *