
अमृतसर, 6 अगस्त : केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। जेल के भीतर अलग-अलग कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में जेल प्रशासन की ओर से की गई तलाशी के दौरान जेल परिसर से लावारिस हालत में 8 कीपैड मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 183 बंडल बीड़ियां, 5 चार्जर, 1 हेडफोन, 1 डेटा केबल, 14 पैकेट कुल्लिप, 6 पैकेट सिगरेट,1 पैकेट पत्ता छाप और 6 पेपर बरामद किए गए। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर प्रिजन एक्ट की धारा 42 और 52ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
वहीं दूसरे मामले में केंद्रीय जेल के भीतर बंद हवालातियों के कब्जे से भी प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। तलाशी के दौरान हवालाती दिलबाग सिंह और करनबीर सिंह सहित अन्य के कब्जे से 85 बंडल बीड़ियां, 5 पैकेट कुल्लिप, 1 पैकेट सिगरेट, बिना सिम के तीन मोबाइल फोन, दो मोबाइल बैटरियां, तीन चार्जर तथा एक अतिरिक्त नोकिया कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News