
अमृतसर, 12 अगस्त(राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित नेहरू शॉपिंग कंपलेक्स पार्किंग एरिया और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत हीरा पनीर वाला और 3D फूड के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सियन अमनदीप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल और स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों में इन प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप था।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान, दुकानों के बाहर पार्किंग एरिया और सरकारी जमीन पर रखा गया सामान और टेबल हटाकर जब्त कर लिए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जेसीबी की मदद से अवैध कनेक्शन भी काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि खाली करवाई गई इस जगह का उपयोग अब लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा। यहां.दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुरू करने की तैयारी चल रही है, जिससे क्षेत्र में पार्किंग की समस्या कम हो सके।
एक्सईएन अमनदीप सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन और पार्किंग एरिया पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News