Breaking News

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला: नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी

सुखबीर बादल को अस्पताल में ले जाते हुए सुरक्षा अधिकारी।

अमृतसर,13 अगस्त:महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट लगी है। हमले के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

घटना दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हुई। पुलिस ने हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। हमले के बाद उन्हें यशोसाईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुखबीर बादल की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल को फोन कर.सुखबीर का हाल जाना।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पल्स पोलियो राउंड के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

अमृतसर, 22 जून : स्वास्थ्य विभाग अमृतसर द्वारा डिप्टी कमिश्नर  दलविंदरजीत सिंह के निर्देशानुसार, डी.आर.ओ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *