
अमृतसर,14 अगस्त (राजन): आम आदमी पार्टी के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज वार्ड नंबर 9 के गोपाल नगर (मजीठा रोड) में नई गलियों बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेसिक सुविधा देना उनका मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों से मिलकर उनकी मांगे सुनकर विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में क्षेत्र की शेष रहती अधूरी सड़कों को प्री मिक्स से बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। हम हमेशा इलाके के हर तरफ के विकास और आपकी सेवा के लिए कमिटेड हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार की सभी जनहितेशी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना और मावा धिया सत्कार योजना के फॉर्म उनके कार्यालय में भरवाए गए हैं। जिसका लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नीले राशन कार्ड नहीं बने हैं, वह भी उनके कार्यालय में आकर नीले राशन कार्ड बनवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि हर परिवार को मुफ़्त और अच्छी हेल्थ सर्विस देना सिर्फ़ एक वादा नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की जनसेवा के प्रति लगनका जीता-जागता सबूत है।इस अवसर पर वार्ड नंबर 9 से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी,वालंटियर और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News