Breaking News

नगर निगम अमृतसर कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को जारी किए गए विभाग देने के दोनों आदेश  किए गए रद्द: नए आदेशों का हो रहा इंतजार 

अमृतसर,4 सितंबर : नगर निगम अमृतसर कमिश्नर द्वारा 2 सितंबर को आदेश नंबर 1195 और 2 ही सितंबर को आदेश नंबर 1196 के अनुसार निगम एडिशनल कमिश्नर, निगम असिस्टेंट कमिश्नर, निगम सचिव, निगरान इंजीनियर, सुपरीटेंडेंट को विभाग अलाट किए गए। इन दोनों ही आदेशों को निगम कमिश्नर द्वारा 2 सितंबर को ही रद्द कर दिया गया। दोनों आदेश रद्द करने के उपरांत अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया। पहले से जारी किए गए आदेशों में एडिशनल कमिश्नर मॉनिटरिंग का प्रॉपर्टी टैक्स डिपार्टमेंट, हॉर्टिकल्चर विभाग, स्ट्रीट लाइट विभाग, म्यूनिसिपल टाउन प्लानिंग विभाग, एस्टेट एंड लैंड विभाग, बर्थ एंड डेथ विभाग, ई गवर्नेंस जीएसआई, लॉ ब्रांच, विज्ञापन विभाग, सेंसेक्स डिपार्मेंट, नुल्म /पीएम स्वनिधि योजना, ई -बस प्रोजेक्ट, सभी एन ओ सी, वॉल्ड सिटी होली सिटी कम्प्लीयंस कंप्लेंट्स,मॉनिटरिंग ऑफ सरगढ़ी & केसरी बाग़ पार्किंग, मॉनिटरिंग ऑफ मैकेनिकल रोड स्वीपिंग,ऑटो वर्कशॉप, इलेक्शन सेल पुलिस विंग, दर्जा चार मुलाजिम के तबादले करने, बायोरेमेडीएशन।

सहायक कमिश्नर विशाल वधावन को दिए गए के आदेश जिसमें  हेल्थ एंड सैनिटेशन विंग, इसके साथ म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट,  स्वच्छ भारत मिशन, अदर रिलेटेड गवर्नमेंटस्कीमस, चुंगी विभाग, बर्थ एंड डेथ विभाग, लाइब्रेरी, गुरु नानक भवन, जनगणना, प्रॉपर्टी टैक्स नॉर्थ, आरटीआई केस, मैकेनिकल रोड  स्वीपिंग विभाग दिए गए। इसी तरह से अन्य अधिकारियों को भी विभाग अलाट कर दिए गए। 2 सितंबर को ही इन दोनों आदेशों को निगम कमिश्नर ने रद्द कर दिया। अब निगम अधिकारी नए आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं।

पहले से जारी किए गए आदेश की कॉपी जो अब रद्द हो चुके हैं

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विशेष सफाई अभियान का किया नेतृत्व, सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था करवाई

सफाई अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए शहरवासी योगदान दे: विधायक डॉ गुप्ता अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *