Breaking News

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का विरोध: AAP कैबिनेट में प्रस्ताव पास; सरकार की सहमति तक शपथग्रहण न कराई जाए

जानकारी देते हुए मंत्री हरपाल चीमा।

अमृतसर, 6 सितंबर :पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति का विरोध किया है । प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए संबंधित राज्य सरकार के व्यू और सहमति लेनी जरूरी होती है। इस मामले में इस प्रक्रिया को फॉलो नहीं किया है।

इसे देखते हुए सीएम भगवंत मान ने रविवार को कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग की। जिसमें चीफ जस्टिस की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें कहा गया कि पंजाब सरकार की सहमति तक चीफ जस्टिस की शपथग्रहण न कराई जाए।

इससे पहले चीमा ने कहा कि  भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार ने जस्टिस जीएस संधावालिया की नियुक्ति को 2 महीने रोके रखा। फिर उन्हें हिमाचल में चीफ जस्टिस लगाया गया। इसके उलट जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति को लेकर.अभी 2 ही हफ्ते का समय हुआ था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने ये फैसला ले लिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस वडिंग को प्रधान पद से हटा सकती है: राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले हलचल तेज

अमृतसर,5 सितंबर :पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रधान पद से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *