Breaking News

4 दिन कोयला न मिला तो पंजाब में लगेंगे कट:बिजली संकट बढ़ने से उत्पादन घटा; आधी क्षमता पर चल रहे थर्मल प्लांट

अमृतसर, 6 सितंबर:पंजाब में पिछले 3 दिनों से बिजली कट बढ़ गए हैं। पावर कट के बीच स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के बिजली मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंद ने इसे लेकर वीडियो भी जारी किया। बिजली मंत्री ने कहा कि पूरे भारत में कोयले की कमी के कारण सूबे को घरेलू और इंडस्ट्री सेक्टर में कट लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

देशभर में लगभग 63 गीगावाट (GW) क्षमता के थर्मल पावर प्लांट कोयले की किल्लत से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और अधिकांश निजी बिजली प्लांट के पास केवल 3 से 4 दिनों का ही कोयला स्टॉक बचा है, जिसके कारण वे अपनी आधी क्षमता (हाफ कैपेसिटी) पर चलने को मजबूर हैं।

बिजली मंत्री ने कहा कि नाभा पावर लिमिटेड (राजपुरा) और तलवंडी साबो पावर प्लांट (मानसा) पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा सप्लाई किए जाने वाले कोयले पर निर्भर हैं। केंद्र से पर्याप्त कोयला न मिलने के कारण ये दोनों बड़े प्लांट वर्तमान में आधी क्षमता पर ही बिजली उत्पादन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन थर्मल प्लांटों को पंजाब सरकार खुद कोयला मुहैया करा रही है, उनके पास अभी भी लगभग 10 दिन का स्टॉक है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सुरिंदर बैंस बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर नियुक्त:लोगों को तारों के जाल से मुक्ति दिलाएंगे और अंडरग्राउंड केबलिंग स्कीम को प्राथमिकता देंगे

अमृतसर, 3 मई(राजन):पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में बॉर्डर जोन के नए नियुक्त चीफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *