Breaking News

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मामला हाई कोर्ट में पहुंचा: कोर्ट में पड़ी तारीख

अमृतसर, 10 सितंबर (राजन): अमृतसर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मामला एक बार फिर माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंच गया है। नगर निगम द्वारा एक साल पहले शहर की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन,ट्रांसपोर्टेशन और प्रोसेसिंग को लेकर कॉन्ट्रैक्ट थ्री आर कंपनी को दिया हुआ है। नगर निगम द्वारा अब एक और कंपनी को सफाई व्यवस्था को लेकर कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है।

पहले भी  थ्री आर कंपनी द्वारा हाई कोर्ट में मामला दर्ज करवाया था कि नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर उनको दिए गए क्षेत्र में एक अन्य कंपनी को भी ठेका दे दिया है। जिस पर पहले नगर निगम द्वारा हाईकोर्ट में हल्फनामा दायर करके कहा था कि शहर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था करवाने के लिए एक और कंपनी को ठेका दिया है। जिस पर हाईकोर्ट ने पहले केस रद्द कर दिया गया था।

अब थ्री आर कंपनी ने फिर हाई कोर्ट में मामला दायर  करके कहा है कि नई कंपनी से जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था करवाई जा रही है, उन क्षेत्रों में पहले से ही वह कार्य कर रहे हैं। कोर्ट में थ्रीआर कंपनी द्वारा नई कंपनी को दिए गए आदेश की कॉपी भी लगाई गई है।इस मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। आज कोर्ट में केस अधिक होने के कारण इस मामले पर सुनवाई नहीं हो पाई। जिस पर आगे की तारीख मिल गई है ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार को वित्तीय संकट: फंड ना आने के कारण नगर निगम ने विकास कार्यों के टेंडर किए रद्द

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 7 सितंबर (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *