Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए:कहा,क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर,10 सितंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज तीन वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए। जिसमें वार्ड नंबर 60 की क्षेत्र गली जलफा देवी, वार्ड नंबर 57 की क्षेत्र  टोभा बाही शालो से गुरु बाजार तक और वार्ड नंबर 56 के क्षेत्र गली रांझे वाली में सीसी फ्लोरिंग से  गालियां और बाजार को पक्का बनवाने के विकास कार्य शामिल है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इन क्षेत्रों में पहले सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी जिस जिस जगह पर सीवरेज चेंबर बनाए जाने हैं, वह पहले बनाए जाएंगे। उसके बाद ही सीसी फ्लोरिंग का  निर्माण कार्य शुरू होगा।

आधुनिक पार्किंग स्टैंड कैरो मार्केट का विकास कार्य प्रगति अधीन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को सुनकर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के बड़े प्रोजेक्ट जिसमें आधुनिक पार्किंग स्टैंड कैरो मार्केट का विकास कार्य प्रगति अधीन है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में इस आधुनिक पार्किंग स्टैंड को लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब को घी मंडी से जाने वाली सड़क को बेहतरीन बनाया जा रहा है।

सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ गुप्ता ने ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि लोगों को उनका अधिकार उनके घर तक पहुँचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करती है। महिलाओं का सम्मान, उनकी आर्थिक मजबूती और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।” उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बसो को रवाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्र के  लोगों ने विकास कार्य शुरू करवाने पर विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्षद विक्की दत्ता, विशाल गिल, साजन कुमार, डॉ सार्थक गुप्ता, रितु महाजन, मोना महाजन, चिराग कुमार,आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, भारी संख्या में क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ हाईकोर्ट के मामले में कांग्रेसी पार्षद द्वारा डाली गई याचिका ख़ारिज

अमृतसर,10 सितंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर  मेयर चुनाव को लेकर माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *