Breaking News

साढ़े 12 करोड़ तक पहुंचा प्रॉपर्टी टैक्स: 30 सितंबर तक 28 करोड़ रूपया और टैक्स आने की संभावना; 10% रिबेट का लाभ  उठा रहे लोग

सीएफसी सेंटर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते हुए की फाइल फोटो।

अमृतसर, 13 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक मौजूदा वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10% रिबेट दिया जा रहा है। जिसके चलते नगर निगम अमृतसर को लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। अब तक निगम को साढ़े 12 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ। अभी भी रिबेट का लाभ लेने के लिए 17 दिन बचे हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष में निगम को 30 सितंबर तक 36 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था। इस बार निगम को लगभग 40 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित होने की संभावना है। अभी भी शहर के लगभग 25 बड़े आदारों से प्रॉपर्टी टैक्स आना है।भारी संख्या में लोग ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए इस लिंकmseva.lgpunjab.gov.in पर क्लिक करके टैक्स जमा करवाया जा सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मामला हाई कोर्ट में पहुंचा: कोर्ट में पड़ी तारीख

अमृतसर, 10 सितंबर (राजन): अमृतसर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मामला एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *