
अमृतसर,22 सितंबर:मोहाली में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमादा ) के ऑफिस में मंगलवार को ED ने रेड की है। रेड टीम ने वहां पहुंचते ही ऑफिस के तीनों फ्लोर सील कर दिए। इन फ्लोर में गमादा के सभी सीनियर अफसरों के ऑफिस हैं। इसके बाद ED की टीम ने सभी सीनियर अफसरों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद गमादा के एस्टेट ऑफिसर, एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और चीफ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत सीनियर अफसरों को हाउसिंग विभाग के सेक्रेटरी के कमरे में बुलाया गया। जहां ED की टीमों ने उनसे पूछताछ की। ED की टीमें 3 गाड़ियों में यहां पहुंची हैं।
जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें कार्रवाई में शामिल हैं। ED सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी कई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इनमें भूमि अधिग्रहण, चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) की मंजूरी, निजी रियलटर्स को लाभ पहुंचाना और संपत्तियों की नीलामी से जुड़े मामले शामिल हैं। यह मामला कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए की गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News