Breaking News

नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स 21.61 करोड़ तक पहुंचा: 10% रिबेट का लाभ ले रहे लोग: अभी भी 5 दिन शेष

सीएफसी सेंटर में प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी।

अमृतसर,25 सितंबर (राजन): नगर निगम का वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स अब तक 21.61 करोड़ रूपया एकत्रित हो चुका है। आज 25 दिसंबर को निगम को लगभग 2 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है।पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10% रिबेट  दिया जा रहा है। लोग 10% डिबेट का लाभ ले रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार,रविवार और अन्य छुट्टी न करने के आदेश दिए हुए हैं। शहर वासी 30 सितंबर तक नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत  एवेन्यू स्थित और नगर निगम के जोन कार्यालयो में स्थित सीएफसी सेंटर में टैक्स जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने के लिए इस लिंक  mseva.lgpunjab.gov.in पर हो जाएगा।

पिछले वर्ष के मुकाबले में इस बार कम टैक्स आने की संभावना

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में नगर निगम को 30 सितंबर तक 35.78 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था। 10% रिबेट लेने के लिए अभी 5 दिन ही शेष बचे हैं। पिछले वित्त वर्ष में नगर निगम को 25 दिसंबर तक  23.20 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था। इस बार नगर निगम को पिछले वर्ष के मुकाबले में कम टैक्स एकत्रित होने की संभावना है। वर्तमान वित्त वर्ष में निगम को लगभग 33 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो सकता है। जबकि पिछले वर्ष के मुकाबले में मलिकयाना प्रॉपर्टी पर 5% टैक्स बढ़ जाता है। इसी तरह से किराए वाली प्रॉपर्टी पर अगर किराए की डिड पर किराया बढ़ाए जाने का प्रावधान है, तब प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ जाता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

” मेरी दुकान मेरे नाम ” पंजाब सरकार की योजना के तहत अमृतसर शहर में 110 किराए के दुकानदारों दुकाने लेने के लिए फॉर्म भरे

अमृतसर, 3 नवंबर (राजन) : पंजाब सरकार की योजना ” मेरी दुकान मेरे नाम” के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *