
अमृतसर,25 सितंबर (राजन): नगर निगम का वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स अब तक 21.61 करोड़ रूपया एकत्रित हो चुका है। आज 25 दिसंबर को निगम को लगभग 2 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है।पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक वर्तमान वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10% रिबेट दिया जा रहा है। लोग 10% डिबेट का लाभ ले रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार,रविवार और अन्य छुट्टी न करने के आदेश दिए हुए हैं। शहर वासी 30 सितंबर तक नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू स्थित और नगर निगम के जोन कार्यालयो में स्थित सीएफसी सेंटर में टैक्स जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने के लिए इस लिंक mseva.lgpunjab.gov.in पर हो जाएगा।
पिछले वर्ष के मुकाबले में इस बार कम टैक्स आने की संभावना
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में नगर निगम को 30 सितंबर तक 35.78 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था। 10% रिबेट लेने के लिए अभी 5 दिन ही शेष बचे हैं। पिछले वित्त वर्ष में नगर निगम को 25 दिसंबर तक 23.20 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था। इस बार नगर निगम को पिछले वर्ष के मुकाबले में कम टैक्स एकत्रित होने की संभावना है। वर्तमान वित्त वर्ष में निगम को लगभग 33 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो सकता है। जबकि पिछले वर्ष के मुकाबले में मलिकयाना प्रॉपर्टी पर 5% टैक्स बढ़ जाता है। इसी तरह से किराए वाली प्रॉपर्टी पर अगर किराए की डिड पर किराया बढ़ाए जाने का प्रावधान है, तब प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ जाता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News