
अमृतसर, 26 सितंबर: नगर निगम को आज शनिवार छुट्टी होने के बावजूद 1.70 करोड रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। अब तक नगर निगम के गल्ले में 23.36 करोड़ रुपया प्रॉपर्टी टैक्स पहुंच गया है। आज शनिवार कोनगर निगम के सभी सीएफसी सेंटर प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करते रहे। कल रविवार को भी नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। नगर निगम के सीएफसी सेंटर बी खुले रहेंगे। लोग ऑनलाइन इस लिंक mseva.lgpunjab.gov.in पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। पंजाब सरकार द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स 30 सितंबर तक जमा करवाने पर 10% रिबेट दिया जा रहा है। अभी भी 10% रिबेट लेने के लिए चार दिन शेष बचे हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News