
अमृतसर, 27 सितंबरः(राजन):नगर निगम अमृतसर द्वारा बीआरटीएस प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए टेंडर जारी किए थे। उन टेंडरो में बीआरटीएस रूट को डिस्मेंटल करने के वर्क आर्डर जारी होने के उपरांत कार्य शुरू हो गया था। इसको लेकर अमृतसर विकास मंच (रजिस्टर्ड) द्वारा माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में पीआईएल दायर कर दी। अमृतसर विकास मंच द्वारा दायर की गई याचिका में कहा कि बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) प्रोजेक्ट, जिस पर लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत आई थी, बिना किसी सही कारण के बंद किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि इससे न सिर्फ़ बहुत सारा पब्लिक पैसा बर्बाद होगा, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी होगी। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा, जस्टिस रोहित कपूर द्वारा 22 सितंबर को इस पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पंजाब राज्य की तरफ़ से वकील ने इस मामले में निर्देश पाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है और उन्हें यह समय दिया गया है। अब इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में कल सोमवार 28 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी।
रूट को डिस्मेंटल करने पर नगर निगम द्वारा वर्क ऑर्डर जारी करने पर विपक्ष ने उठाए सवाल
बीआरटीएस रूट को डिस्मेंटल करने पर नगर निगम अमृतसर द्वारा वर्क आर्डर जारी करने पर निगम में विपक्षी कांग्रेस पार्टी दल के नेता पार्षद विकास सोनी द्वारा सवाल उठाए गए हैं? पार्षद विकास सोनी ने कहा कि नगर निगम अमृतसर में सब कुछ गलत हो रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होने पर बहुत ही बड़े-बड़े घपले सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस रूट को डिस्मेंटल करने पर नगर निगम के कमिश्नर और नगर निगम के मेयर द्वारा इन एंटीसिपेशन नगर निगम हाउस के माध्यम से टेंडर जारी किए गए। टेंडर खुल जाने के उपरांत नगर निगम कमिश्नर और नगर निगम मेयर द्वारा इन एंटीसिपेशन अप्रूवल ऑफ़ द एफएंड सीसी की मंजरी देकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए। वर्क आर्डर जारी होने के उपरांत रूट डिस्मेंटल करने का कार्य शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम हाउस की पिछले 20 महीनो में मात्र दो ही मीटिंग हुई है। दोनों मीटिंग में एक-दो मिनट में ही धक्केशाही और शोरगुल में सभी प्रस्तावों को मंजूर घोषित कर दिया जाता है।
नगर निगम जनरल हाउस की विशेष बैठक बुलाई जाए
पार्षद विकास सोनी ने कहा कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट, शहर की साफ सफाई और सीवरेज समस्या को लेकर नगर निगम जनरल हाउस की विशेष बैठक बुलाई जानी चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों की राय लेनी चाहिए। उसके बाद ही प्रस्ताव को मंजूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की घक्केशाही और भ्रष्टाचार को लेकर 29 सितंबर मंगलवार को कांग्रेस के सभी पार्षद और कांग्रेस के सभी पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय रंजीत में रोष प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उस दिन अमृतसर की जनता को नगर निगम में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News