
अमृतसर,30 सितंबर:अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल चीफ खालसा दीवान से संबंधित है। धमकी मिलने के बाद बुधवार को स्कूल पहुंच रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। सुबह करीब 9 बजे स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश आने लगे और अभिभावकों को कॉल किए गए। इनमें बिना कोई स्पष्ट कारण बताए ‘इमरजेंसी’ का हवाला देकर बच्चों को तुरंत ले जाने को कहा गया। अचानक मिले इन संदेशों के बाद अभिभावक जल्दी से स्कूल के बाहर जमा होने लगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News