Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू

अमृतसर, 9 अक्टूबर(राजन): नगर निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उक्त ठेकेदार द्वारा नगर निगम को दिए गए दो चेक लगभग 7 लाख रुपयो की राशि के  डिसऑनर हुए हैं। इसके अलावा इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से निगम ने कुल 15.20 लाख रुपए की राशि वसूल करनी है।

निगम ने जारी किया नोटिस

इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार कंपनी द्वारा नगर निगम को बकाया राशि देने के लिए चेक तो दिए थे, इसके अलावा 20 लाख रुपयो की बैंक गारंटी  भी ली हुई थी। चेक तो डिसऑनर हो गए। इसके अलावा ठेकेदार कंपनी द्वारा दी गई बैंक गारंटी बैंक से रिलीज हो चुकी है। इसको लेकर नगर निगम कानूनी कार्रवाई भी करने जा रहा है।

निगम अधिकारी पर भी हो सकती है कार्रवाई

इसको लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और नगर निगम एडिशनल कमिश्नर जय इंदर सिंह द्वारा जांच की जा रही है। पता चला है इसको लेकर जांच के उपरांत  नगर निगम के एक अधिकारी पर भी कार्रवाई हो सकती है। उक्त अधिकारी पर पहले भी कई तरह की इन्वेस्टीगेशन चल रही है।

फिलहाल नगर निगम चला रहा पार्किंग स्टैंड

नगर निगम को बकाया राशि न मिलने पर निगम ने इस पार्किंग स्टैंड पर अपना कब्जा कर लिया है। फिलहाल नगर निगम द्वारा इस पार्किंग  स्टैंड को चलाया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारी  द्वारा  इस पार्किंग स्टैंड से गाड़ियों को निकाला जा रहा है। कल से इस पार्किंग स्टैंड में पर्चियां लगाकर गाड़ियां पार्क भी की जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा ठेकेदारों का भुगतान न करने पर ठेकेदारों ने विकास कार्य किए गए ठप्प

शहर की टूटी हुई सड़कों की तस्वीर। अमृतसर, 7 अक्टूबर(राजन): नगर निगम अमृतसर इस वक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *