Breaking News

नगर निगम की पुरानी चुंगी कार्यालय  पर फिर हुआ कब्जा : पहले हुए कब्जे को  9 अक्टूबर को किया था सील

9 अक्टूबर को जमीन पर हुए कब्जे को सील करते हुए निगम अधिकारी। 

अमृतसर, 25 अक्टूबर (राजन):नगर निगम की पुरानी  चुंगी ऑफिस की जमीन पर फिर किसी ने कब्जा कर लिया है। रिगो ब्रिज किला गोबिंदगढ़ के पास लगभग 130 वर्ग गज में पहले यहां पर नगर निगम चुंगी कार्यालय हुआ करता था। इस चुंगी कार्यालय के बाहर बड़ा कंडा भी हुआ करता था। साल 2006 के अंत में पंजाब सरकार द्वारा चुंगी विभाग को समाप्त कर दिया था। जिस कारण नगर निगम  का यह कार्यालय बंद हो चुका था। खस्ता हालत इस कार्यालय की रिपेयर करवा कर किसी द्वारा तीन दुकाने बना दी गई। इसकी शिकायत निगम को मिलने पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशों पर विगत 9 अक्टूबर को एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच पर इस जगह को सील करके निगम का कब्जा कर लिया गया।

इस जमीन पर दोबारा किसी द्वारा फिर कब्जा कर लिया गया है। इसकी सूचना नगर निगम अधिकारियों को मिलने पर इस कब्जे को हटाने के लिए निगम के एस्टेट विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की जा रही है। इस दोबारा हुए कब्जे को हटाने के साथ-साथ कब्जा करने वालों के विरुद्ध पुलिस में FIR भी दर्ज करवाई जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट में अब सुनवाई 27 अक्टूबर को

अमृतसर, 13 अक्टूबर (राजन): अमृतसर के बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *