Breaking News

‘साडे बुज़ुर्ग साडा मान’ पहल के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित: 200 से अधिक बुजुर्गों की व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया

अमृतसर, 4 नवंबर(राजन):वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित ‘साडे बुजुर्ग साडा मान’ (हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव) कार्यक्रम के तहत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी), मानांवाला में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न गांवों से आए 200 से अधिक बुजुर्गों ने भाग लिया तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत एवं जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह ने विशेष रूप से शिविर में पहुंचकर बुजुर्गों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आए बुजुर्गों से बातचीत कर ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एवं उनके अनुभव भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम (NPHCE) के तहत बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां एवं सहायक उपकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

शिविर संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह ने बताया कि शिविर की शुरुआत बुजुर्गों के लिए योग सत्र से की गई, ताकि उनमें शारीरिक स्वस्थता एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा सके। इसके उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहुविषयक टीम द्वारा व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें गैर-संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं कैंसर की स्क्रीनिंग शामिल थी। इसके अतिरिक्त नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी), हड्डियों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं। बुजुर्गों को फिजियोथेरेपी की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। आवश्यकता के अनुसार मौके पर ही विभिन्न जांचें की गईं तथा लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीए के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को अवमानना का नोटिस जारी

अमृतसर, 3 नवंबर:डीए (महंगाई भत्ता) के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *