Breaking News

सोनिया गांधी के साथ मीटिंग करने के उपरांत कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा,कांग्रेस अध्यक्षा का हर फैसला मंजूर होगा

पंजाब कांग्रेस तथा मंत्रिमंडल में होगा कुछ बदलाव

नई दिल्ली/ अमृतसर 6 जुलाई (राजन): कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ उनके सरकारी निवास 10 जनपथ में लगभग डेढ़ घंटे तक मीटिंग करने के उपरांत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब की डेवलपमेंट ,पंजाब की पॉलिटिक्स तथा पंजाब कांग्रेस के बारे में विस्तार पूर्वक सोनिया गांधी से बातचीत हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा का जो भी निर्णय आएगा, वह मंजूर होगा। नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू साहब के बारे में कुछ नहीं जानता। इसके बारे में सिद्धू से ही पूछो।सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी के साथ मीटिंग के उपरांत अब पंजाब कांग्रेस तथा पंजाब मंत्रिमंडल में बदलाव होंगे। जिसकी आने वाले समय ने घोषणाएं हो जाएंगी ।

About amritsar news

Check Also

नई बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा:अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी, पुडा के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (रेगुलेटरी) विंग की कार्रवाई

अमृतसर,29 अप्रैल(राजन): पंजाब सरकार के निर्देशों के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (रेगुलेटरी) विंग ने गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *