Breaking News

खोखे से अवैध शराब की बनी दुकान को किया सील

टॉयलेट सेट पर भी लिया कब्जा

टॉयलेट सेट पर कब्जा लेते व अवैध बनी शराब की दुकान को सील करते हुए  निगम कर्मी ।

अमृतसर, 14 अगस्त (राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल के आदेशों पर एस्टेट विभाग की टीम द्वारा हाल गेट के बाहर पुरानी सब्जी मंडी पास पहले से बने खोखे को दुकान में तब्दील करके शराब का ठेका चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत नगर निगम को मिलने एस्टेट विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार जूनियर सहायक देवेंदर भट्टी, सुरिंदर सोनू व अन्य द्वारा इस अवैध बनी शराब की दुकान को सील कर दिया। इसी तरह रंजीत एवेन्यू ए ब्लॉक में निगम के एक टॉयलेट सेट पर किसी द्वारा कब्जा किया हुआ था। इसे भी एस्टेट विभाग की टीम द्वारा कब्जा धारक का सारा सामान बाहर निकाल कर इस पर अपना कब्जा कर लिया।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने निवेशक जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में भाग लिया

अमृतस,12 मई :नगर निगम अमृतसर के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रमुख वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा पूंजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *