
अमृतसर, 18 जुलाई (राजन):आखिरकार पंजाब कांग्रेस में चले घमासान के चलते नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रधान इनके साथ चार वर्किंग प्रधान बनाए गए हैं जिनमें संगत सिंह गिलजिया, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर उनसे सार्वजनिक माफी मांगने के बारे में कहे जाने पर तथा अमरिंदर सिंह द्वारा प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात करने के उपरांत पंजाब कांग्रेस की सियासत गरमा गई थी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधान घोषित करने पर अब देखना यह है कि दोनों मिलकर काम करेंगे या अपनी अपनी डफली और अपना अपना राग बजाएंगे।


Amritsar News Latest Amritsar News