Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने 8 डिफाल्टर पार्टियों की जायदाते की सील,6 पार्टियों ने बाद में टैक्स जमा करवा सीलिंग खुलवाई

सीलिंग से बचने के लिए डिफॉल्टरो ने सिफारिशों का दौर रखा जारी, किंतु एक की ना चली
पिछले कुछ ही  दिनों में निगम के गल्ले में आया डेढ़ करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स
सीलिंग से बचने के लिए डिफाल्टर पार्टियां टैक्स जमा करवाएं : कमिश्नर जग्गी

अमृतसर,11अगस्त(राजन): प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर सेक्टरी दलजीत सिंह के नेतृत्व में प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के डिफॉल्टरो के विरूद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत टीम ने शहर के लॉरेंस रोड, हाइट मार्केट, रंजीत एवेन्यू तथा रतन सिंह चौक क्षेत्रों में डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई की, उनकी जायदाते  सील की गई।  यह कार्रवाई विशेष रूप से उन डिफॉल्टरो के खिलाफ की गई जिन्होंने पिछले कई वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया था और  विभाग से बार-बार नोटिस के बावजूद इसका भुगतान नहीं कर रहे थे।  आज की विभागीय कार्रवाई के दौरान कुल 8 संपत्तियों को सील किया गया जिसमें से 6 संपत्ति मालिकों/किरायेदारों ने बाद में  विभाग को भुगतान कर अपनी सीलिंग को खुलवाया। लॉरेंस रोड स्थित बाबा चिकन तथा हाइड मार्केट में न्यू डॉट कोरियर की बड़ी किराए की दुकान का भुगतान देर शाम तक जमा नहीं हो पाया। जिस पर दोनों प्रॉपर्टीयो की सील अभी तक नहीं खुली गई। दोनों द्वारा  देर शाम को बकाया टैक्स जमा करवाने का आश्वासन  दे दिया गया है। सेक्टरी दलजीत सिंह ने बताया कि डिफाल्टर पार्टियों पर सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। आज सीलिंग अभियान में सुपरिटेंडेंट देवेंद्र सिंह बब्बर, इंस्पेक्टर प्रदीप भट्टी, मनदीप सिंह,परमजीत सिंह, अजीत सिंह, धीरज कुमार  तथा नगर निगम की पुलिस शामिल थी।
इस वक्त शहर की बड़ी-बड़ी पार्टियों पर नगर निगम का करोड़ो रुपया प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। आज प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की टीम द्वारा बड़े पैमाने पर की गई सीलिंग के दौरान सिफारिशों का दौर जारी रहा किंतु किसी की ना चली।


कुछ ही दिनों में निगम गल्ले में आया डेढ़ करोड़
निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी के दिशानिर्देशों का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसर दलजीत सिंह द्वारा डिफॉल्टरो के विरुद्ध शुरू की गई कार्रवाई कुछ ही दिनों में निगम के गल्ले में लगभग डेढ़ करोड़ रुपया टैक्स एकत्रित हो गया है। जबकि आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स में और भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

सीलिंग से बचने के लिए डिफाल्टर पार्टियां  टैक्स जमा करवाएं : कमिश्नर जग्गी

मलविंदर सिंह जग्गी

नगर निगम  कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी ने कहां कि सीलिंग से बचने के लिए डिफाल्टर पार्टियां  टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन जिन  बड़ी-बड़ी पार्टियों ने टैक्स कम भरा है और निगम द्वारा उनकी स्कूरटनी कर ली गई है, वे भी बनता बकाया टैक्स अदा करें।30 सितंबर से पहले 2021-22 वित्त वर्ष का टैक्स अदा करने पर 10 प्रतिशत रिबेट भी हासिल करें।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *