Breaking News

नई मैनुअल फागिंग स्प्रे मशीनों ने शहर के गलियों तथा तंग बाजारों में फागिंग स्प्रे शुरू : मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू

अमृतसर,23 सितम्बर (राजन): नगर निगम  द्वारा मेयर करमजीत सिंह रिंटू एवं कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मैनुअल फागिंग  स्प्रे मशीने खरीदी गई है।इन फागिंग मशीनों से शहर की  गलियों और तंग बाजारों  में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए श्रमिकों  सौंप दिया गया है। निगम की ए एम ओ  डॉ. रमा द्वारा डेंगू  मलेरिया की रोकथाम के लिए  विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने कहा कि शहर की सेवा के लिए 5 और नई मैनुअल फॉग स्प्रे मशीनें जल्द ही मैदान में उतारी जाएंगी।  उन्होंने कहा कि शहर की संकरी गलियों के बाजारों में फॉग स्प्रे मशीनों के वाहन उपलब्ध नहीं होने से फॉग स्प्रे का काम मुश्किलों का सामना कर रहा है और  प्राथमिकता के आधार पर इन मशीनों को खरीद लिया है। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों और तंग बाजारों में फागिंग स्प्रे  शुरू हो गया है।यह संभव हुआ है और इससे शहर में डेंगू मलेरिया के मामलों में रोकथाम लगेगी । उन्होंने कहा कि इसके लिए लोग भी सभी उचित कदम उठाएं।

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *