Breaking News

टाहली साहिब बाजार में आनंदपुर से आए कपड़ा व्यापारी से अज्ञात लुटेरे द्वारा 5 लाख की लूट

अमृतसर,10 अक्टूबर(राजन): शहर की होलसेल कपड़ा मार्केट टाहली साहिब बाजार में  आनंदपुर से आए कपड़ा व्यापारी जगजीवन से 5 लाख रुपए अज्ञात लुटेरे ने लूट लिए हैं। जगजीवन  कपड़ा व्यापारी हर रविवार कपड़ा खरीदने के लिए अमृतसर आता है।  जैसे ही वह टाहली बाजार में पहुंचे तो वहां पर पहले से ही खड़े लुटेरे ने कपड़ा व्यापारी से नोटों से भरा  बैग छीन कर इस लूट  को अंजाम दिया।  वारदात की सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में ट्रैक पर कार खड़ी करने पर एएसआई सस्पेंड: वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया एक्शन

अमृतसर, 7 अगस्त: अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई  द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी कार खड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *