Breaking News

टाहली साहिब मार्केट में काम करने वालों तथा वृद्ध महिला की केयर टेकर ने ही दिया लूट को अंजाम, पुलिस ने लुटेरों को किया काबू

अमृतसर,13 अक्टूबर (राजन): पुलिस द्वारा टाहली साहिब मार्केट में एक व्यापारी से लूट तथा ग्रीन एवेन्यू कोठी से एक वृद्ध महिला से जेवर लूटने वाले लुटेरों को काबू किया है। विगत दिवस टाहली साहिब मार्केट में आनंदपुर से आए एक व्यापारी से 5 लाख रुपए नोटो से भरा हुआ बैग छीना  गया था।

इसके अलावा  ग्रीन एवेन्यू स्थित एक कोठी में वृद्ध महिला से सोने की चूड़ियां लूटी गई थी। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया इन दोनों लूट को अंजाम देने वाले  लुटेरों को पुलिस ने काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि टाहली साहिब मार्केट में चाय की दुकान में तथा एक  कपड़े की दुकान में कार्यरत तीन युवकों  ने घटना  को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि तीनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इनसे 3.67 लाख रुपए राशि बरामद कर ली है और शेष राशि भी बरामद कर ली जाएगी। डीसीपी भुल्लर  ने बताया कि  ग्रीन एवेन्यू क्षेत्र में वृद्ध महिला की केयरटेकर द्वारा ही लूट को अपने दामाद तथा  दामाद के भाई से मिलकर किया गया। उन्होंने बताया कि केयर टेकर जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा इसके दामाद तथा उसके भाई  को जल्द गिरफ्तार  कर लिया जाएगा

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण समारोह किया

भ्रष्टाचार खत्म करने, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंट एडमिनिस्ट्रेशन पक्का करने का संकल्प लिया अमृतसर, 27 अक्टूबर(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *