Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की हालत स्थिर और हो रहा है सुधार

मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत होने पर  बुधवार शाम नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था

डॉ मनमोहन सिंह की फाइल फोटो

नई दिल्ली/ अमृतसर, 15 अक्टूबर(राजन): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत होने पर बुधवार शाम नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है।
89 वर्षीय पूर्व प्रधान मंत्री को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में है।
एम्स अधिकारी ने कहा, “उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।”

About amritsar news

Check Also

खेलां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 के लिए क्यू.आर. कोड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): पंजाब सरकार और खेल विभाग, पंजाब द्वारा खेलां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *