Breaking News

नगर निगम के 46 करोड के सड़कों के ई टेंडर फिलहाल पड़े खटाई में, एक महीना से अधिक समय होने के बावजूद लोकल बॉडी विभाग वैटिंग करके निगम को जवाब नहीं दे पा रहा !

अब लोकल बॉडी विभाग कमेटी अपने कॉमेंट्स देकर मंत्री के पास भेज रहा फाइल

बदलते मौसम के चलते टेंडर खटाई में पड़ने से आने वाले 6 महीनों तक अटका रहेगा शहर की इन 48 सड़को का कार्य

अमृतसर,20 अक्टूबर(राजन): नगर निगम द्वारा 46 करोड़ रुपयों की लागत से बनाई जाने वाली सड़कों का कार्य सिरे नहीं चढ़ रहा है। नगर निगम द्वारा इस वर्ष के शुरू में ही सड़कें बनाने के लिए ई टेंडर जारी किए थे। लोकल बॉडी विभाग द्वारा वैटिंग कर टेंडर रद्द कर दिए गए। नगर निगम द्वारा एक बार फिर 46 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सड़कों के ई टेंडर जारी कर दिए गए। इस टेंडर की टेक्निकल बिड को निगम द्वारा इसी वर्ष  24 अगस्त को खोला गया। इसके उपरांत निगम की टेंडरिंग कमेटी के अधिकारियों  द्वारा  फाइनेंसियल बिड खोलकर वैटिंग के लिए लोकल बॉडी विभाग को भेजा गया। एक महीने से अधिक का समय  होने के बावजूद अभी तक विभाग द्वारा वैटिंग करके नगर निगम को कोई जवाब नहीं दिया गया। पता चला है कि इस बार फिर लोकल बॉडी विभाग द्वारा कुछ दस्तावेजी एतराज जताए जा  रहे है। अगर कुछ दस्तावेजी एतराज या टेक्निकल/ फाइनैंशल विड में कोई गलती है तो लोकल बॉडी विभाग की कमेटी द्वारा नगर निगम को उसी वक्त ई टेंडर दोबारा लगाने के लिए भेजना चाहिए ताकि नगर निगम तुरंत दोबारा टेंडर लगा सके। फिलहाल  एक बार फिर से 46 करोड़ रुपयों से बनने वाली सड़कों का टेंडर खटाई में है। इस बार टेंडर खटाई में पड़ने से अगर दोबारा सड़के बनाने के टेंडर जारी किए गए तो बदलते मौसम के चलते आने वाले 6 महीनों तक तो सड़के नहीं बन पाएगी।

लोकल बॉडी मंत्री के पास जा रही फाइल

गत दिवस 19 अक्टूबर को चंडीगढ़ में लोकल बॉडी विभाग के विशेष सचिव द्वारा विभाग की चीफ इंजीनियर की कमेटी तथा नगर निगम अमृतसर के अधिकारियों की मीटिंग दौरान 46 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों संबंधी मामला उठा था। विभाग के चीफ इंजीनियर द्वारा इस पर कुछ दस्तावेजों को लेकर एतराज जताए थे। लोकल बॉडी विभाग के विशेष सचिव द्वारा इस संबंधी फाइल पर चीफ  इंजीनियर की कमेटी अपने कमेंट देकर  लोकल बॉडी मंत्री के पास जल्द भेजने के निर्देश दिए गए।

आने वाले 6 महीनों तक अटका रहेगा इन 48 सड़कों का कार्य

टेंडर खटाई में पड़ने से आने वाले 6 महीनों तक शहर की इन 48 सड़कों का कार्य अटका रहेगा। इनमें से कुछ सड़कें खस्ता हालत में है तथा कुछ तो पिछले 7 वर्षों से नहीं बनी है। 46 करोड़ रुपयों की लागत से बनने जा रही 48 सड़कों में * न्यू कोट मित सिंह रोड * टेंपल कॉलोनी ब्रांच * डेयरी कंपलेक्स ब्रांचेज * किला गोविंदगढ़ रोड चौड़ा करने * सिविल अस्पताल रोड * हरकिशन स्कूल ब्रांचेस* जनता कॉलोनी* खजाना गेट टू हकीमा* भगतावाला टू गिलवाली * गिलवाली टू चाटीविंड * सुल्तानविंड टू हंसली * हंसली टू घी मंडी* गिलवाली टू चाटीविंड * सुल्तानविंड टू हंजली * बेरी गेट टू लाहौरी गेट * कोर्ट रोड पुल * भंडारी पुल * कचहरी चौक से हरतेज अस्पताल तथा गुमटाला बाईपास तक * रेस कोर्स रोड * फतेहगढ़ चूड़ियां रोड* गुरु गोविंद सिंह चौक टू पावर कॉलोनी * फॉरएस चौक से हुसैन पुरा पुल* मकबूल रोड* रानी का बाग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सदर पुलिस स्टेशन दोनों साइड * भंडारी पुल से कचहरी चौक * क्वींस रोड * कूपर रोड * जोशी कॉलोनी मेन रोड * जामुन वाली रोड * बसंत एवेन्यू मैन रोड * मदन मोहन मालवीय रोड * लॉरेंस रोड *88 फीट रोड * भगत कबीर मार्ग * दसोंधा सिंह रोड * ओल्ड जेल रोड* अल्बर्ट रोड* टेलर रोड * रंजीत एवेन्यू मैन रोड * जोड़ा फाटक से जीटी रोड * न्यू गोल्डन एवेन्यू* मुस्लिम गंज रोड * आबादी शिवाला रोड से भारत चौक * मेन शिवाला रोड * मेन कृष्णा स्क्वेयर* 100 फीट रोड * गुरु रविदास रोड * के आर एस गिल रोड शामिल है। नगर निगम द्वारा इनमें से कुछ सड़कों पर पैच वर्क तथा दो-चार सड़कों पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक-एक लेयर का कार्य करवाया जा रहा है। अधिकांश  सड़कों की हालत ठीक नहीं है।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *