मुख्यमंत्री चन्नी ने भगवान वाल्मीकि स्थल पर करोड़ों रुपयों की लागत से अलग-अलग परियोजनाओं का रखा शिलान्यास, स्थल के अलग-अलग विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य घोषणाएं भी की
अमृतसर,20 अक्टूबर (राजन):मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में राज्य स्तरीय समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले भगवान वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री चन्नी ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस पर लोगों को बधाई दी और आदि- कवि की शिक्षाओं का पालन करने का आह्वान किया।
इसके बाद करोड़ो रुपये की लागत से पूर्ण होने वाले पैनोरमा और अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। यह पैनोरमा पवित्र पुस्तक श्री रामायण के लेखक भगवान वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाएगा। राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगत भी पहुंची।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका, सांसद गुरजीत सिंह औजला, मेयर करमजीत सिंह रिंटू,विधायक सुनील दत्ती, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया ,विधायक तरसेम सिंह डीसी, विधायक संतोख सिंह भलाईपुर अनेक गणमान्य आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :
जीएनडीयू में बाबा जीवन सिंह की 5 करोड रुपयों की लागत से कुर्सी स्थापित करने।
भगवान वाल्मीकि स्थल पर 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पैनोरमा परियोजना का शिलान्यास रखा
भगवान वाल्मीकि स्थल पर फिल्टरेशन प्लांट, फेस लाइटिंग, सिविल वर्क्स और फर्निशिंग के लिए 13.14 करोड़ रुपए देने।
अन्य राजपत्रित छुट्टियों के अलावा साप्ताहिक अवकाश प्राप्त करेंगे सफाई कर्मचारी
विभिन्न विभागों में शीघ्र भरे जाएंगे एक लाख से अधिक पद
पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही 5-मारला के प्लॉट मिलेंगे
दीपावली की बसेरा योजना के तहत लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
लोगों के कल्याण पर लोगों का पैसा खर्च करने की बात दोहराई