Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम ने आउटर सर्कुलर रोड से अतिक्रमण हटाए, दुकानदारों को दी चेतावनी

अमृतसर,21 अक्टूबर(राजन): नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा वॉल्ड सिटी के बाहर आउटर सर्कुलर रोड से अतिक्रमण हटाए गए।

लैंड सुपरीटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में  विभाग की टीम द्वारा जिस जिस क्षेत्रों से नगर कीर्तन निकलना था, उस उस क्षेत्र से अतिक्रमण हटा कर सामान जब्त किया गया।

हॉल गेट से घी मंडी चौक तक इस रोड के दोनों और लोगों द्वारा अवैध कब्जे कर दुकानों के बाहर फुटपाथो तथा सड़कों पर समान रखा हुआ है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में भी भारी मुश्किल आ रही है। टीम द्वारा अतिक्रमण हटा कर दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर,11 नवंबर (राजन): पंजाब विधान सभा चुनाव के मध्य नजर पंजाब सरकार के लोकल बॉडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *