Breaking News

26 नवंबर से राज्य भर में शुरू होगा ‘सीएम पंजाब मोतियाबिंद मुक्त अभियान’ : सोनी

नेत्र जांच शिविर; मोतियाबिंद के मरीजों का 15 दिन बाद होगा ऑपरेशन

अमृतसर, 21 नवंबर(राजन): पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 26 नवंबर से पूरे राज्य में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा मोतियाबिंद मुक्त अभियान की शुरुआत की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने बाल कृष्णा नौजवान वेलफेयर सोसाइटी नमक मंडी को एक लाख का चेक प्रदान करते हुए कहे। उन्होंने कहा, “लोगों को उनके घरों से शिविर स्थल तक लाने के लिए परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा।” साथ ही ऑपरेशन करने वालों के लिए जलपान सुनिश्चित किया जाएगा और लोगों को मुफ्त चश्मा मुहैया कराया जाएगा।

सोनी ने युवाओं से इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगे आने का भी आह्वान किया।उन्होंने कहा कि अब तक 82 ऐसे शिविर स्थापित किए जा चुके हैं और दिसंबर माह में प्रत्येक तहसील में ऐसा एक शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर 50 परिवारों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की। इस अवसर पर विकास सोनी, सरबजीत सिंह लाट्टी, गुरदेव सिंह दारा, लखविंदर सिंह लाखा, जसमीत सिंह, संजम अरोड़ा, संजीव मेहरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 23 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *