Breaking News

नवनियुक्त निगम कमिश्नर संदीप रिशी के चार्ज संभालने पर बधाइयां देने वालों का लगा तांता, निगम के विभागीय अधिकारियों, निगम यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा फूल, मालाएं, गुलदस्ते भेंट कर मुंह मीठा करवा किया स्वागत

अमृतसर,29 नवंबर(राजन): नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर संदीप रिशी द्वारा आज अपना चार्ज संभाल लिया गया।

 

पहले लंबे अरसे तक निगम में बतौर एडिशनल कमिश्नर  कार्य कर चुके संदीप रिशी से निगम के विभागीय अधिकारी भलीभांति परिचित हैं।

सुबह चार्ज संभालते ही ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, डिप्टी मेयर यूनुस कुमार, कुछ पार्षद,निगम कमिश्नर कार्यालय का स्टाफ, नगर निगम के समूह  विभाग के अधिकारी तथा निगम यूनियनों के पदाधिकारी संदीप रिशी को फूल,मालाएं, गुलदस्ते भेंट कर मुंह मीठा करवा लगातार उनके कार्यालय में पहुंच कर उनका स्वागत करते रहे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *