Breaking News

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने प्रख्यात व्यवसायी चरणजीत सिंह चड्ढा को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर  04 दिसंबर(राजन): प्रमुख व्यवसायी एवं चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का निधन हो गया , जिस पर मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने आज स्वर्गीय चड्डा के संस्कार पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों के साथ अपना दुख साझा किया।

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने  चरणजीत सिंह चड्ढा के पुत्र हरजीत सिंह चड्ढा के  साथ संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्व.चड्ढा ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं और उन्होंने एक सराहनीय काम किया है।  साथ ही चड्ढा जी ने सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी विशेष सेवाएं दी हैं जो हमेशा याद की जाएंगी।  उन्होंने कहा कि उनकी मीठी याद हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।
इस अवसर पर भरपुर सिंह ठेकेदार, सदस्य प्रमुख खालसा दीवान, डाॅ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनप्रीत सिंह जस्सी सदस्य धर्म प्रचार समिति आदि उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की अपने विभागों की आमदनी का बुरा हाल, एम सेवा पोर्टल में तकनीकी खामी

अमृतसर,5 जुलाई: नगर निगम के अपने विभागों की आमदनी का बुरा हाल है। निगम एमटीपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *