पंजाब में भ्रष्टाचार-मुक्त, भय-मुक्त व अपराध-मुक्त शासन देगी भाजपा
मीनाक्षी लेखी ने संगठनात्मक बैठकें कर की चुनावी समीक्षा व दिए दिशा-निर्देश

अमृतसर, 12 दिसंबर (राजन ):आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। संगठन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने केन्द्रीय विदेश राज्य-मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी को प्रदेश सह-प्रभारी नियुक्त किया है, जहाँ वह प्रदेश भर में चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही हैं। प्रदेश के कई जिलों से होते हुए आज वह अमृतसर पहुंची, जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में शमूलियत की। अमृतसर पहुँचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित उनका पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश लीगल सैल, जिला व्यापर सैल के साथ बैठकों का आयोजन किया गया।

मीनाक्षी लेखी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को पंजाब की सता सौंपने का मन बना चुकी है और कोई भी सरकार गठन करने के लिए संगठनात्मक तैयारियों का होना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, वहां विकास के कार्य जोरों पर चल रहे हैं और पंजाब में भी भाजपा में भ्रष्टाचार-मुक्त, भय-मुक्त व अपराध-मुक्त शासन देने के लिए जनता के साथ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कानून बनाती है और उन्हें लागू करना राज्य सरकारों का कार्य होता है। दुर्भाग्य से पंजाब में गैर भाजपा सरकार है जहाँ पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। केंद्र की योजनाएं बेहतर ढंग से पंजाब में लागू नहीं की जातीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने पर पंजाब में भी विकास के कार्य तेजी से होने लगेंगे और केन्द्रीय योजनाओं को युद्ध स्तर पर पंजाब में लागू किया जाएगा। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी और इतिहास रचते हुए प्रदेश में प्रचंड बहुमत सरकार बनाएंगें।
सुरेश महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में संगठनात्मक गतिविधियाँ सुचारू ढंग से नहीं चला पाए। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार और समर्पित है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, रीना जेटली, राजिंदर मोहन सिंह छीना, बख्शी राम शर्मा, एन.के. वर्मा, जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, जिला से मंडल स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Amritsar News Latest Amritsar News