Breaking News

सरकारी स्कूल को कान्वेंट स्कूल का दर्जा देंगे :डॉ राजकुमार वेरका

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ग्वाल मंडी मे 25 लाख के  विकास  कार्यों का किया शुभारम्भ

स्कूल के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए डॉ राजकुमार वेरका, मेयर रिंटू, रमन बख्शी व अन्य
अमृतसर,  11 सितंबर (राजन): कैबिनेट मंत्री रैंक व विधायक डॉ राजकुमार वेरका व मेयर  करमजीत सिंह रिंटूने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सम्मिट्री रोड ग्वाल मंडी के 25लाख रुपयों की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अध्यापक दिवस के उपलक्ष पर अध्यापकों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
डा वेरका ने कहा कि सरकारी स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूल का दर्जा देने मे कोई कसर नही छोड़ेगे। उन्होंने  कहा कि बेस्ट विधानसभा क्षेत्र में जितने भी सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पड़ते  हैं, उन सभी के विकास कार्य नगर निगम से शुरू करवा दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व सीनियर डिप्टी मेयर  रमन बख्शी तथा क्षेत्र के पार्षद स्कूलों के विकास के लिए जुटे रहेंगे।  उन्होंने कहा कि स्कूल में 25लाख रुपए के विकास उपरांत अगर और भी राशि की आवश्यकता पड़ेगी तो और भी राशि दे दी जाएगी।
मेयर रिंटू ने कहा कि सभी सरकारी एलीमेंट्री स्कूलो  के विकास के लिए नगर निगम द्वारा पहले से ही मंजूरी दे दी गई है। आने वाले समय में इन स्कूलों की दशा अलग नजर आएगी। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी  ने कहा कि बेस्ट विस क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी सरकारी एलीमेंट्री स्कूलो  के विकास के लिए नगर निगम से मंजूरी दे दी गई है तथा इन स्कूलों को आधुनिक रूप दिया जाएगा।  इस अवसर पर पार्षद नीतू टांगरी ,  संजीव तांगरी,  लव कुमार, प्रिंसिपल कालिया जी व  भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *